गोडाडीह-सोडाडीह में जिन्दल आरोग्य सेंटर क्लीनिक का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

0
Screenshot_20260310_212300

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

मस्तूरी। जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडाडीह–सोडाडीह (चिल्हाटी-लोहरसी) स्थित जिन्दल माइंस परिसर में जिन्दल आरोग्य सेंटर क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में जिन्दल माइंस के ए.एस.एस. बजाज, नितेश रघुवंशी, वासुदेव शर्मा और वेदप्रकाश देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि यह क्लीनिक क्षेत्र के गरीब, श्रमिक और जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। अब ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

जिन्दल माइंस के प्रतिनिधि ए.एस.एस. बजाज ने बताया कि नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में कंपनी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आरोग्य सेंटर क्लीनिक उसी जनकल्याणकारी सोच का परिणाम है, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुलभ और सम्मानजनक इलाज मिल सके।

उन्होंने जानकारी दी कि इस आरोग्य सेंटर में क्षेत्रवासियों को निःशुल्क डॉक्टर परामर्श, निःशुल्क दवाइयां तथा आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विधायक लहरिया ने ग्राम पंचायत गोडाडीह–सोडाडीह में आरोग्य सेंटर शुरू होने की सराहना करते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात बताया।

इस अवसर पर बजाज लाइमस्टोन माइंस के फंक्शन हेड वेदप्रकाश देवांगन, सीएचआर वासुदेव शर्मा, डॉ. राजेश कुमार लाल, वर्षा लाल, लैब टेक्नीशियन शिवराम कश्यप, अनिल शर्मा, गोडाडीह सरपंच सुषमा लहरे, जनपद सदस्य राकेश शर्मा, भागबली लहरे, बबलू लहरे, अशोक भारद्वाज, चिल्हाटी सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!