प्रेस क्लब पचपेड़ी की कार्यकारिणी सूची जारी, पत्रकारों में उत्साह का माहौल

0
IMG-20260310-WA1107

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय

पचपेड़ी । कार्यालय सहायक पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं, बिलासपुर द्वारा प्रेस क्लब पचपेड़ी की कार्यकारिणी समिति की सूची जारी किए जाने के बाद क्षेत्र के पत्रकारों में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेस क्लब पचपेड़ी, ग्राम पचपेड़ी तहसील मस्तूरी जिला बिलासपुर स्थित संस्था का पंजीयन क्रमांक 122202586208 दिनांक 31 जनवरी 2025 को सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1973 (संशोधित 1998) के अंतर्गत पंजीकृत है।

जारी सूची के अनुसार प्रेस क्लब पचपेड़ी की कार्यकारिणी में रमेश चंद्र केवट को अध्यक्ष, रूप चंद्र रॉय को उपाध्यक्ष, मिथिलेश साहू को सचिव, संजय निषाद को कोषाध्यक्ष तथा अमर यादव को सहसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं सदस्य के रूप में शिव चरण भास्कर, भवानी रॉय, संतुन कुर्रे और महेन्द्र सिंह रॉय को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी समिति के गठन से क्षेत्र के पत्रकारों में उत्साह का माहौल है और सभी ने उम्मीद जताई है कि नई टीम पत्रकार हितों तथा क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य करेगी।

यह जानकारी सहायक पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं, बिलासपुर कार्यालय द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!