अब ‘कर्मचारी चयन मंडल’ से सँवरेगा युवाओं का भविष्य : भाजपा
• प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा : व्यापम का विस्थापन और नए चयन मंडल का आगमन छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए और साफ-सुथरे युग की शुरुआत
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने विष्णुदेव साय सरकार द्वारा व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को भंग कर ‘कर्मचारी चयन मंडल’ के गठन के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में एक “ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम” बताया है। श्री ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार ने सत्ता संभालते ही युवाओं से किया अपना वादा निभाया है। व्यापम की पुरानी व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों को दूर करने और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए यह बड़ा प्रशासनिक सुधार किया गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचारमुक्त पारदर्शी व्यवस्था कायम कर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अब भृत्य से लेकर बाबू, सिपाही और राजपत्रित अधिकारियों तक की सभी भर्तियाँ एक ही छत के नीचे ‘कर्मचारी चयन मंडल’ द्वारा करने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इससे भर्ती प्रक्रिया में एकरूपता और शुचिता आएगी। कई राज्यों के मॉडलों का अध्ययन करने के बाद इस उत्कृष्ट बोर्ड का गठन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं का समयबद्ध आयोजन और परिणामों की त्वरित घोषणा सुनिश्चित करना है, ताकि युवाओं का कीमती समय बर्बाद न हो। श्री ठाकुर ने कहा कि यह युवाओं को बड़ी सौगात है। पिछली सरकार के समय परीक्षाओं में जो अनिश्चितता और अव्यवस्था का माहौल था, उसे साय सरकार ने जड़ से खत्म करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय प्रदेश के लाखों प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात है। उत्कृष्ट चयन मंडल का गठन प्रदेश में सुशासन और ‘मोदी की गारंटी’ को जमीन पर उतारने की दिशा में एक सशक्त कदम है। श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापम का विस्थापन और नए चयन मंडल का आगमन छत्तीसगढ़ में रोजगार के नए और साफ-सुथरे युग की शुरुआत है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




