नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जरहागांव पुलिस की कार्रवाई

0
IMG-20260314-WA0537

मुंगेली । जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भापुसे) के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। सूनेपन का उठाया फायदा मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ रोजगार के सिलसिले में गुजरात गया हुआ था। घर पर उसकी 12 वर्षीय पुत्री (कक्षा 7वीं की छात्रा) अकेली थी। घटना 28 फरवरी 2026 की रात की है, जब बालिका बाथरूम से अपने कमरे में लौटी, तो पड़ोसी आरोपी अरविन्द सोनवानी (20 वर्ष) पहले से वहां मौजूद था। आरोपी ने पीड़िता के हाथ और मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पिता के लौटते ही खुला राज 9 मार्च को पीड़िता ने फोन पर अपने पिता को तबीयत खराब होने और खतरा महसूस होने की बात कही। 12 मार्च को गुजरात से लौटने पर जब पिता को आपबीती पता चली, तो उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 65, 65(1), 333, 351(3) बीएनएस और 4 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस की त्वरित घेराबंदी मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर आरोपी अरविन्द सोनवानी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद 13 मार्च को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रसाद सिन्हा, जरहागांव थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सतेन्द्रपुरी गोस्वामी और सायबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!