अनाचार के आरोपी आदतन बदमाश को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
IMG-20260314-WA1295

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में महिला से जबरन अनाचार के मामले में फरार चल रहे आदतन गुंडा बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष कोसले, निवासी केरा, थाना नवागढ़, के खिलाफ एक महिला को डरा-धमकाकर जबरन अनाचार करने का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 56/2026 के तहत धारा 64 एवं 351(3) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई थी।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। इसी बीच उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

NTPC World Environment Day

नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना अभी जारी है और प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!