लोरमी में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने परिवारजनों के साथ खेली खुशियों की होली
• मंगलम भवन में होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल और फाग गीतों से सजा माहौल
लोरमी । छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरुण साव ने लोरमी के मंगलम भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्रवासियों के साथ हर्षोल्लास से होली मनाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह में परिवारजनों के साथ पूरे उत्साह से रंगों का पर्व मनाया।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी के परिवारजनों को संबोधित करते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और खुशियों का त्योहार है। आप सभी का इतने स्नेह के साथ यहां उपस्थित होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी औपचारिक आयोजन की तरह नहीं है, यह लोरमी परिवार का मिलन है। उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी आकर्षक प्रस्तुति दी गई। लोक गायिका गरिमा दिवाकर-स्वर्णा दिवाकर और उनकी टीम ने फाग गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। पारंपरिक गीतों और रंग-गुलाल के बीच उपस्थित लोग उत्साह के साथ झूमते नजर आए।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से लोरमी क्षेत्र विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में खुशहाली और प्रगति की कामना किये। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशवानी, कोमल गिरी गोस्वामी, जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, विनय साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, धनीराम यादव, गुरमीत सलुजा, अंजना देवी, रवि शर्मा, महाजन जायसवाल, प्रदीप मिश्रा, संतोष साहू फौजी, सुशील यादव, लेखराज ठाकुर, राजेन्द्र साहू , दिनेश कश्यप, दिनेश साहू, महाजन जायसवाल, विश्वास दुबे, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, घँशु राजपूत, अभिषेक पाठक, धर्मेन्द्र गिरी, विकास केशरवानी, महेंद्र खत्री, नरेन्द्र खत्री, तामेश्वर साहू, रिक्की सलूजा, आलोक शिवहरे, सोहन डड़सेना, माधव तिवारी, घनश्याम यादव, छेदु यादव, शिवशंकर यादव, संदीप सोनी, पीयूष साहू, हितेश सापरिया, दुष्यंत खत्री, सूरज रजक, पवन गुप्ता, मोटू गुप्ता, हरिकिशन खत्री, खडानन कश्यप, विनोद राजपूत, लक्ष्मी गुप्ता, मुकुल तिवारी, सहित बड़ी संख्या में भजपाई उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.




