ग्रामीण क्षेत्रों में हनुमान जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया

0
IMG-20260403-WA0858

मुंगेली। जिले के ग्रामीण अंचलों में इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। गांव-गांव में धार्मिक आयोजनों की धूम रही और श्रद्धालुओं ने पूरे उल्लास के साथ भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना कर अपनी आस्था प्रकट की।

जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम चातरखार के हनुमान चौक में स्थित मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान का जयघोष किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना की। पूजा के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच फल एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम चातरखार में पिछले 16 वर्षों से लगातार हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जो ग्रामीणों की अटूट आस्था और परंपरा का प्रतीक बन चुका है।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि रेश कुमार दिवाकर, चुणामडी साहू, धर्मेंद्र साहू, नंदू साहू, मुकेश साहू, सतीश साहू, बैसाखु साहू, लल्लू साहू, पेखन, यशवंत, शिव, दिलहरण, गोकुल, अश्वनी, महापुराण, रुपकुमार, रामभरोस, कैलाश, गजाधर, मानस, लोकेंद्र, सूरज, धर्मेंद्र बैरागी, राजेश यादव, रज्जू, कृष्णा, छेदी, जगन्नाथ, अयोध्या, मुरीत, रामस्वरूप, पिरीथ, मनोज यादव, दोकेश्वर साहू, देवेंद्र, भागवत, दुर्गेश, उमेश सप्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

इसी प्रकार ग्राम निरजाम में भी हनुमान जन्मोत्सव पूरे धार्मिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। यहां शिव मंदिर एवं महावीर चौक में विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्री हनुमान चालीसा पाठ और आरती का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से कार्यक्रम में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।

हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर रात्रिकालीन श्रीरामचरित मानस पाठ का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस आयोजन में समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। सभी ने मिलकर इस धार्मिक पर्व को सामाजिक एकता, भाईचारे और परंपरा के साथ मनाते हुए एक मिसाल प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!