राष्ट्रीय कार्यक्रम के पोस्टर को क्षति पहुंचाने पर डॉ. नीरज सोनोग्राफी सेंटर को नोटिस होगी एफ. आई . आर.

0
IMG-20260408-WA0931

रिपोर्टर –विश्वप्रकाश कुर्रे

बिलासपुर– मस्तुरी मे स्थित एक निजी डॉ. नीरज सोनोग्राफी सेंटर की बड़ी लापरवाही देखने को मिला था जिसके द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम वजन त्यौहार के जागरुकता अन्तर्गत प्रदर्शित विभागीय पोस्टर के उपर अपने व्यक्तिगत क्लीनिक का पोस्टर लगा दिया गया था, इनके यह कृत्य से शासकीय सम्पत्ति को नुकसान करने वाला तो है ही साथ मे शासन के निर्देशों का उल्लंघन भी किया था तथा जनहित प्रसार सामग्री को नष्ट भी किया था । डॉ. नीरज सोनोग्राफी सेंटर की इस लापरवाही को ध्यान रखते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तुरी ने नोटिस जारी करते हुए दो दिनों में जवाब मांगा है और नोटिस में कहा है की क्लिनिक संचालन संबंधित वैध दस्तावेज के साथ स्वयं मेरे समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत करें एवं क्लिनिक संचालन संबंधित पंजीयन को निरस्त करने के साथ थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट ( एफ. आई. आर. ) भी कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!