भाजपा का ‘गांव चलो-बस्ती चलो’ अभियान: हरदी बूथ मेंजोश, जनता में विश्वास
रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी
तखतपुर । भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर चलाए जा रहे “गांव चलो-बस्ती चलो” अभियान के तहत आज ग्राम हरदी बूथ में जनसंपर्क का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, वहीं ग्रामीणों में भी भारी उत्सुकता और विश्वास का माहौल नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। साथ ही लाभार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और समाधान का भरोसा दिलाया गया। यह अभियान सिर्फ जानकारी देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जनता के दिलों में विश्वास जगाने का एक सशक्त माध्यम बना।

इस अवसर पर जिला पंचायत बिलासपुर की उपाध्यक्ष माननीय श्रीमती ललिता संतोष कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ विजयपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कश्यप, किसान मोर्चा के उत्तर कश्यप, अनुसूचित जनजाति मोर्चा विजयपुर मंडल अध्यक्ष कमल नेताम, युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य बिलासपुर शहर ओमप्रकाश कौशिक, हरदी सरपंच संतोष कौशिक, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष गजपाल सिंह, राशिद अली, देवदत्त कौशिक, विनोद यादव सहित अनेक गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता के सुख-दुख में सहभागी बन रहा है और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।इस आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त संकल्प है।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


