NTPC World Environment Day

ऑपरेशन “प्रहार” में बड़ी कार्रवाई 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त, 4 चालक गिरफ्तार

0
IMG-20260417-WA0655

रायगढ़ । जिले में अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने “ऑपरेशन_प्रहार” के तहत बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में लगातार दूसरे दिन भी अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए थाना छाल पुलिस ने चार ट्रकों से भारी मात्रा में स्क्रैप जब्त किया है। इस कार्रवाई में कुल 82.13 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें स्क्रैप और वाहन दोनों शामिल हैं।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि हाटी से छाल होते हुए घरघोड़ा की ओर अवैध कबाड़ का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना छाल पुलिस ने बेरियर पर सघन नाकेबंदी कर संदिग्ध ट्रकों को रोका। जांच के दौरान चार ट्रकों में भारी मात्रा में लोहे का पाइप, एंगल और स्क्रैप लोड पाया गया, लेकिन किसी भी चालक के पास वैध दस्तावेज नहीं थे।

81 टन से अधिक स्क्रैप जब्त

कार्रवाई में कुल 81.02 टन कबाड़ जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 34.13 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि चारों वाहनों की कीमत लगभग 48 लाख रुपये है। इस प्रकार कुल जब्ती 82.13 लाख रुपये से अधिक की रही।

चार आरोपी चालक गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से चारों ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार किया, जिनमें—

  • छोटे लाल यादव (कोरबा)
  • नरसिंग यादव (कोरबा)
  • छबिनाथ प्रसाद (कोरबा)
  • अरविंद कुमार सिंह (कोरबा)

शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

वैधानिक कार्रवाई

आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2) एवं बीएनएसएस की धारा 35(क)(ड) के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है।

पुलिस टीम की अहम भूमिका

इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान ने किया। टीम में प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक दिलीप सिदार, सतीश जगत एवं उमाशंकर भगत की सक्रिय भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि—

“ऑपरेशन_प्रहार के तहत अवैध कबाड़ कारोबार, परिवहन और संग्रहण पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

उन्होंने उद्योगों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे केवल वैध दस्तावेजों के आधार पर ही कबाड़ का क्रय-विक्रय करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!