अमरकंटक नवोदय विद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई अंबेडकर जयंती

0
IMG-20260417-WA0849

ज्ञान , समानता और संविधान के शिल्पकार को किया नमन

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में भारत के महान समाज सुधारक एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पावन जयंती को श्रद्धा , सम्मान और गरिमा के साथ मनाई गई । कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह से ज्ञान , प्रेरणा और सामाजिक समरसता के भाव से ओत-प्रोत रहा । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह पायक द्वारा दीप प्रज्वलन एवं बाबा साहब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया । इसके पश्चात विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया ।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती अर्चना सिंह पायक ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में डॉ.भीमराव अंबेडकर के अद्वितीय व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन , शिक्षा के प्रति उनके समर्पण तथा सामाजिक समानता स्थापित करने और उनके प्रयासों को अत्यंत प्रेरणादायक बताया । उनके विचारों को लेकर उपस्थित विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और जागरूकता का संचार किया ।
कार्यक्रम में शिक्षक महेश्वर द्विवेदी एवं श्रीमती मनोरमा कौशल ने भी अपने प्रेरक विचारों के माध्यम से बाबा साहब के आदर्शों को विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया । वहीं छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचारों और वक्तव्यों के माध्यम से उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को उजागर किया जिससे कार्यक्रम और भी ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बन गया ।
पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावशाली मंच संचालन शिक्षक वाहिद शेख द्वारा किया गया जिन्होंने अपनी वाणी से कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाए रखा । इस प्रकार अमरकंटक स्थित नवोदय विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक बना बल्कि विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा , जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व का एक सशक्त संदेश भी छोड़ गया ।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!