NTPC World Environment Day

अमरकंटक नगर परिषद का चला पीला पंजा

0
IMG-20260418-WA1023

अतिक्रमण विरोधी अभियान में गिराए गए अवैध निर्माण

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया । इस दौरान नगर परिषद अमरकंटक का पीला पंजा यानी जेसीबी मशीन से अवैध निर्माणों पर चला गया और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ।
स्थानीय नगर परिषद अमरकंटक ने राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की मौजूदगी में शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कई निर्माण ध्वस्त किए । बताया गया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अमरकंटक प्रवास के दौरान आयोजित बैठक में जिला प्रशासन एवं स्थानीय प्रशासन को पवित्र नगरी में अतिक्रमण नहीं होने देने तथा अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे । इसी के परिपालन में यह अभियान चलाया गया ।
नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 02 , वार्ड क्रमांक 10 तथा वार्ड क्रमांक 15 में विशेष कार्रवाई की गई जहां चार छोटे बड़े अतिक्रमण हटाए गए । इस कार्रवाई से करोड़ों रुपये मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया ।
उल्लेखनीय है कि अतिक्रमणकारियों द्वारा बिना अनुमति एवं बिना सूचना के मकान निर्माण एवं शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किया गया था । पूर्व में संबंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर निर्माण रोकने एवं हटाने की हिदायत दी गई थी लेकिन चेतावनी के बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया ।
अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी , नायब तहसीलदार , हल्का पटवारी तथा अमरकंटक थाना पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा । प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!