बिलासपुर के होनहारों ने बढ़ाया मान CBSE 10वीं में युवराज रात्रे और अरपा रिवर स्कूल बिलासपुर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

0
Screenshot_20260418_194539

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय


बिलासपुर (छत्तीसगढ़) । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित किए जाने के बाद जिले भर में खुशी की लहर है। इस बार भी बिलासपुर और ग्रामीण अंचलों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
जोधरा के युवराज ने किया क्षेत्र को गौरवान्वित
मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोंधरा के एक होनहार छात्र युवराज रात्रे ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95./2% प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने गांव और माता-पिता का नाम रोशन किया है। युवराज की इस सफलता से पूरे गांव में हर्ष का माहौल है।
युवराज रात्रे के पिता उत्तरा रात्रे और माता माधुरी रात्रे ने अपने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि युवराज शुरू से ही पढ़ाई में मेहनती रहा है। ग्रामीणों और परिजनों ने इसे युवराज की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।
अरपा रिवर स्कूल बिलासपुर का दबदबा बरकरार
वहीं, बिलासपुर स्थित अरपा रिवर स्कूल के छात्रों ने भी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम देते हुए उच्च स्कोर हासिल किए हैं, जिसमें 95.2% जैसे शीर्ष अंकों के साथ छात्रों ने स्कूल की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर साबित किया है।
सफलता का श्रेय:
सफल छात्रों ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के निरंतर सहयोग को दिया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने होनहारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये छात्र आगे चलकर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगे।

Advertisement Carousel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!