NTPC World Environment Day

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह कल एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आएंगे

0
IMG-20260418-WA1071

प्रदेश कार्यालय में श्री सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री साय करेंगे पत्रकार वार्ता को संबोधित

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह कल 19 अप्रैल को अपने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुँचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह सुबह 08 बजे राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुँचेंगे। वहाँ से विमानतल से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे एवं नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर प्रदेश भाजपा के द्वारा कार्यों की समीक्षा करेंगे एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री सिंह कल 19 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। प्रेस वार्ता के बाद श्री सिंह दोपहर 02ः35 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!