मुख्यमंत्री निवास में सुना गया प्रधानमंत्री का संबोधन

0
IMG-20260418-WA1173

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा, जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में राष्ट्र के नाम प्रसारित संबोधन का श्रवण किया। इस अवसर पर कार्यक्रम का माहौल गरिमामय एवं प्रेरणादायी रहा।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, महापौर मीनल चौबे एवं महिला बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा सहित अन्य महिला जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नारी सशक्तिकरण से जुड़े इस ऐतिहासिक पहल पर अपने विचार साझा किए और इसे महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

NTPC World Environment Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!