अक्षय तृतीया पर बिलासपुर में कन्यादान महायज्ञ में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, जनदर्शन में दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

0
IMG-20260419-WA0710

बिलासपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर सामाजिक सरोकारों को मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

श्री साहू ने बिलासपुर स्थित अपने निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन के दौरान क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके पश्चात उन्होंने मध्यनगरी चौक स्थित अग्रसेन भवन में अक्षय तृतीया के अवसर पर शोभा टाह फाउंडेशन द्वारा आयोजित कन्यादान महायज्ञ में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि इस प्रकार के पुनीत आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और सादगीपूर्ण संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह एवं कन्यादान जैसे आयोजन सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के साथ ही जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करने का प्रभावी माध्यम हैं।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!