देश भर के दिव्यांग विभूतियां होंगी रत्न अवार्ड से सम्मानित।

0
IMG-20251027-WA0876.jpg

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
मेरठ ।  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिव्यांग जन कल्याण समिति द्वारा देश भर के दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 ऐसे विभूतियों को दिव्यांग रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा , जिन्होंने अपनी दिव्यांगता को कमज़ोरी नहीं बल्कि अपनी शक्ति माना। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये दिव्यांग जन कल्याण समिति उत्तरप्रदेश के  अध्यक्ष अमित कुमार शर्मा ने अरविन्द तिवारी को बताया कि दिव्यांगजन कल्याण समिति द्वारा 03 दिसम्बर को विश्व दिव्यांग दिवस पर मेरठ (उत्तरप्रदेश) में मेरठ दिव्यांग रत्न अवार्ड सम्मान समारोह आयोजित करने जा रही है। इसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष से 51 दिव्यांग विभूतियों को जो कला , संस्कृति , अभिनय , चिकित्सा , समाजसेवा , शिक्षा , गो सेवा , पर्यावरण संरक्षण , जल संरक्षण , स्वच्छता अभियान , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ , पत्रकारिता , सहित्य , रचनात्मक लेखन , खेल , दिव्यांग सेवा , धार्मिक , प्रशासनिक कुशलता , राजनीतिक योगदान आदि 51 दिव्यांग विभूतियों को मेरठ दिव्यांग रत्न – 2025  से विभूषित किया जायेगा। समिति द्वारा यह आयोजन दिव्यांगों के लिये एक प्लेटफार्म एवं प्रोत्साहन हेतु किया जा रहा है। इसके लिये दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपना आवेदन पीडीएफ फाईल व्हाट्सअप नंबर 9412833843 पर 15 नवंबर 2025 तक भेज सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिये उक्त नंबर में प्रात: दस बजे से रात आठ बजे तक संपर्क भी किया जा सकता है। सम्मान समारोह के लिये निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम व सर्वमान्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!