जिला साहू संघ मुंगेली का विस्तार, डॉ. रामकुमार साहू बने महामंत्री
मुंगेली। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के निर्देशानुसार जिला साहू संघ मुंगेली का विस्तार किया गया। इस क्रम में जिला अध्यक्ष पुहुप राम साहू ने संगठन को मजबूत करते हुए डॉ. रामकुमार साहू को जिला साहू संघ मुंगेली का महामंत्री नियुक्त किया है।
डॉ. रामकुमार साहू पूर्व में जिला साहू संघ में संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे पूर्व जनपद सदस्य भी रह चुके हैं और सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पर मिली बधाइयां
महामंत्री बनाए जाने पर परिक्षेत्रीय अध्यक्ष निरंजन साहू, देव कुमार साहू, देवराज साहू, लखन साहू, अजीत साहू, दिनेश साहू, चूड़ामणि साहू, ताराचंद साहू, नीलकमल साहू, सुखी साहू एवं पूर्व सरपंच सूरज साहू सहित समाज के कई लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि डॉ. रामकुमार साहू के नेतृत्व में जिला साहू संघ मुंगेली और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के हित में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


