मुंगेली के छात्र अनीश जोशी ने जेईई मेन्स में सफलता हासिल कर किया एडवांस के लिए क्वालीफाई

0
IMG-20260421-WA0618

मुंगेली। डॉ. भीमराव अम्बेडकर शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अम्बेडकर उच्च माध्यमिक आवासीय विद्यालय एवं डॉ. ब्रास मास्टर की एकेडमी के छात्र अनीश जोशी ने जेईई मेन्स सेकेंड सेशन परीक्षा में 79.33 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने जेईई एडवांस परीक्षा के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता छात्र की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। अनीश की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं कोचिंग टीम में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती आशा दिवाकर, व्यवस्थापक एच.आर. भास्कर एवं संस्थाध्यक्ष राजेन्द्र दिवाकर सहित सभी पदाधिकारियों ने छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

NTPC World Environment Day

प्रभारी प्राचार्य श्री छत्रपाल डाहिरे ने बताया कि पिछले सात वर्षों से इस विद्यालय के छात्र लगातार जेईई मेन्स में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, जो संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!