नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
मुंगेली । नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ऐतिहासिक कदम बताते हुए आयोजित पत्रकार वार्ता में पूजा विधानी, तोखन साहू तथा पुन्नूलाल मोहले ने संयुक्त रूप से महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। नेताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को नीति-निर्माण की मुख्यधारा में लाने की दिशा में ऐतिहासिक सुधार है, जिससे लोकतंत्र और अधिक सशक्त होगा। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए महापौर पूजा विधानी ने कहा कि महिलाओं को समान अवसर देना केवल सामाजिक न्याय का विषय नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी प्रभावी भूमिका सुनिश्चित होगी, केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए कई योजनाएँ लागू की गई हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर था। गांव से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से समाज में सकारात्मक बदलाव और विकास की गति के लिए लाया गया था। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि 2011 के जनगणना के आधार पर परिसीमन और महिला आरक्षण का बिल लाया गया वर्तमान में जनगढ़ना का काम चल रहा है, इस बिल के साथ प्रत्येक राज्य के सांसद को संख्या को पचास प्रतिशत बढ़ाने का भी बिल लाया गया था जिससे वर्तमान जनगढ़ना के परिणाम के अनुसार ही होते क्योंकि वर्तमान में 1970 के परिसीमन के आधार पर लोकसभा के सीटों का निर्धारण हुआ है जिसमे अब विसंगति आई गई है जैसे कोई लोकसभा में उनतालिस लाख मतदाता हैं तो कहीं पचीस लाख मतदाता है. इन विसंगतियों को दूर करना अति आवश्यक है, उन्होंने कहा कि मोदी जी क़ी मंशा है कि जनगणना,महिला आरक्षण और परिसीमन तीनों एक साथ हो जाए और सभी माताओं और बहनों को लाभ को उनका अधिकार व सम्मान मिले. लोकसभा में मोदी जी ने सभी सांसदों को इस बिल को पास करवाने का आग्रह और निवेदन किया था और नेताओं को ही श्रेय लेने क़ी बात कहा था,उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि मातृशक्ति को उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्पित हैं. पत्रकार वार्ता में उपस्थित नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक स्वार्थ से ऊपर उठकर निर्णय लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह विषय राजनीति से परे महिलाओं के अधिकार और सम्मान का है। अंत में सभी नेताओं ने महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया तथा आमजन से इस पहल का समर्थन करने की अपील की। इस पत्रकार वार्ता में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पांडे, जिला अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी, अंजना देवी दास जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मुंगेली, सुनील पाठक जिला उपाध्यक्ष,पवन पाण्डेय,देव चरण भास्कर,,दुर्गा गेंदले, श्वेता सोनी, यशोदा यादव, सुशला जायसवाल,पूजा गुप्ता, रेखा ठाकुर,अनीता साहू, पूर्णिमा अहिरवार, फुलवा सिंह परिहार तथा भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी रामशरण यादव जिला मीडिया प्रभारी ने दिया

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.


