NTPC World Environment Day

छग राज्य विधिज्ञ परिषद अनुशासन समिति में अधिवक्ता रविन्द्र सदस्य नामित

0
IMG-20260423-WA1256

छग राज्य विधिज्ञ परिषद में मुंगेली जिले को मिला प्रतिनिधित्व

मुंगेली । छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद द्वारा जिला अधिवक्ता संघ मुंगेली के वरिष्ठ अधिवक्ता  रविन्द्र सिंह छाबड़ा को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। परिषद ने उन्हें अनुशासन समिति में नामित सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति परिषद की बिलासपुर में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिये गए निर्णय के आधार पर की गई। अध्यक्ष के आदेशानुसार, परिषद के सचिव अमित कुमार वर्मा ने इस आशय का आधिकारिक प्रमाण पत्र जारी किया है।

इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ मुंगेली के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद के निर्वाचित सदस्य रूपेश त्रिवेदी जी की विशेष उपस्थिति में प्रमाण पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता रूपेश त्रिवेदी जी ने जिला एवं सत्र न्यायालय मुंगेली के वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र सिंह छाबड़ा को अनुशासन समिति नामित सदस्य का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर त्रिवेदी जी ने उपस्थित अधिवक्ताओं को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है की पहली बार छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद में मुंगेली जिले को प्रतिनिधित्व मिला है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता आकुम गेंदले ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि अधिवक्ता छाबड़ा जी की नियुक्ति हम सबके लिए गर्व का विषय है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संजय गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने संबोधित किया। अधिवक्ता रविन्द्र सिंह छाबड़ा ने अपनी नियुक्ति पर राज्य विधिक परिषद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह सदैव अधिवक्ता हित के लिए समर्पित रहेंगे। मंच संचालन अधिवक्ता प्रकाश गंधर्व द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि रविन्द्र सिंह छाबड़ा मुंगेली के प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं। उनकी इस नियुक्ति पर जिला अधिवक्ता संघ मुंगेली के सदस्यों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। इस महत्वपूर्ण पद पर उनकी नियुक्ति से विधिक क्षेत्र में अनुशासन और पारदर्शिता को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद रूपेश त्रिवेदी, अधिवक्ता अनुप मजुमदार,‌ देवेंद्र शुक्ला, अमितेश त्रिवेदी, संजय गुप्ता, गिरीश दीवान, देवेंद्र पांडेय, आकुम गेंदले, अजय कश्यप, रजनीकांत सिंह ठाकुर, प्रकाश गंधर्व, मनोज ठाकुर, प्रदीप साहू, ज्ञानेश्वर वेंताल, विकास बिसेन, तरनदीप सिंह, इंद्रप्रीत कौर, चनमीत सिंह, सूरज शर्मा, कुसुमलता जांगड़े, तोरन, अशफाक, उमेश, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सूरज शर्मा द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!