जूनापारा चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गुमशुदा मिले, अवैध कारोबार पर कसा शिकंजा

0
IMG-20260424-WA1275

रिपोर्टर ✒️ सुचित कुमार मरावी

करगीरोड-कोटा। जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जूनापारा चौकी पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए गुमशुदा लोगों की तलाश के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूती मिली है।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन तलाश” अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सभी थाना और चौकी प्रभारियों को सघन कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय के निर्देशन में जूनापारा चौकी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई की।

8 गुमशुदा सुरक्षित बरामद
अभियान के दौरान अप्रैल माह में कुल 8 गुमशुदा व्यक्तियों—प्रियंका पोर्ते, रेनू डाहिरे, शिवम ध्रुव, संगीता दिवाकर, प्रमा कश्यप, निशु जगत, लता ध्रुव एवं नीलम डहरसेना—को खोजकर सकुशल उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इसके अलावा अपहृत बालक-बालिकाओं से जुड़े तीन मामलों में भी पुलिस को सफलता मिली है, जिनकी जांच जारी है।

अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई
पुलिस ने ग्राम बांधा में ग्राम पंचायत के सहयोग से अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए एक ही दिन में 8 शराबियों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं ग्राम अमलीकापा में अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने दबिश देकर बड़ी मात्रा में लकड़ी जब्त की।

कार्रवाई के दौरान सागौन, शीशम और साल की लाखों रुपये मूल्य की लकड़ी बरामद की गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी पिकू खांडे के घर से 2.372 घन मीटर सागौन, 0.794 घन मीटर साल और 0.040 घन मीटर शीशम लकड़ी के साथ एक चिरान मशीन भी जब्त की गई। जब्त सामग्री को कोटा सेल डिपो में सुरक्षित रखा गया है तथा आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

संयुक्त टीम की अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में जूनापारा चौकी प्रभारी संजीव सिंह सहित पुलिस स्टाफ और वन विभाग के अधिकारी—रेंजर नितिन लहरे, डिप्टी रेंजर सुरेश कुमार, नरेंद्र बसावड़े, सूरज कुमार तथा उड़नदस्ता प्रभारी संगीता तिर्की—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!