बकरकुदा में ज्वाला बंजारे ने करवाया बोर खनन, विभाग का जताया आभार
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
मस्तूरी । मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या अब दूर हो गई है। जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे द्वारा बोर खनन कार्य करवाया गया, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।बताया जाता है कि ज्वाला प्रसाद बंजारे ने पहले ही दूरदर्शिता दिखाते हुए बकरकुदा में बढ़ते पेयजल संकट को गंभीरता से लिया था। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए सक्रियता दिखाते हुए विभाग से लगातार पत्र व्यवहार किया, जिसके बाद यह कार्य संभव हो पाया।
गर्मी के दिनों में जहां पहले पानी के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहीं अब गांव में ही पानी की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे ग्रामीणों के समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है।
ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे के प्रयासों की सराहना की। वहीं ज्वाला प्रसाद बंजारे ने भी संबंधित विभाग का आभार जताते हुए अनुविभागीय अधिकारी भार्गव एवं इंजीनियर बाहेकर को धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से यह कार्य समय पर पूरा हो सका।जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य करते रहेंगे।इस अवसर पर जितेंद्र भास्कर सरपंच ग्राम पंचायत बकरकुदा, हर प्रसाद भारते सरपंच ग्राम पंचायत डंगनिया, विशाल नारंग पंच, लक्ष्मण मल्होत्रा, बृजेश लहरे, उत्तम बर्मन, जसपाल जोशी, विद्या नारंग, जनक राम, दुलार नारंग, जवाहर कौशले, शत्रुघन पाटले, गोरे यादव, विकास नारंग, युवराज बर्मन, सुमित रात्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
