पचपेड़ी प्रेस क्लब की सक्रियता: ग्राम बिनौरी में अवैध बोर खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
पचपेड़ी/मस्तूरी । क्षेत्र में भू-जल स्तर के गिरते स्वरूप के बीच शासन की अनुमति के बिना अवैध रूप से बोर खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। बीती रात ग्राम पंचायत बिनौरी में अवैध रूप से बोर खनन कर रही मशीनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बिनौरी (बिल्हा क्षेत्र) में एजेंट शेरा और राजेंद्र राठौड़ द्वारा बिना किसी वैध आदेश के रात्रि के अंधेरे में बेधड़क बोर खनन किया जा रहा था। इस अवैध गतिविधि की सूचना मिलते ही पचपेड़ी प्रेस क्लब के पत्रकार सजग हुए और तत्काल मोर्चा संभाला।
कलेक्टर के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही
पत्रकारों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीधे माननीय कलेक्टर महोदय को फोन पर सूचना दी। कलेक्टर ने मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी राज सिंह को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। आदेश मिलते ही पचपेड़ी थाना से पुलिस बल मौके पर पहुँचा और घेराबंदी कर दो बोर गाड़ियों को रंगे हाथों पकड़ा।
जब्त वाहन और आरोपी
पुलिस ने मौके से गाड़ी नंबर KA 01 AC 1977 और KA 01 MF 9887 को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा किया है। बताया जा रहा है कि यह पूरा अवैध कारोबार एजेंट शेरा और राजेंद्र राठौड़ के संरक्षण में चल रहा था।
होगी कड़ी कार्यवाही
पुलिस और राजस्व विभाग की टीम अब अवैध खनन करने वाले मालिकों और संलिप्त एजेंटों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर रही है। प्रेस क्लब की इस सतर्कता और प्रशासन की त्वरित कार्यवाही की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
