मातृ शक्ति समाज की सबसे बड़ी प्रेरणा, माताओं का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान : अशोक चंद्राकर

0
Screenshot_20260510_093339

मातृ दिवस पर कांग्रेस नेता ने जारी किया भावनात्मक संदेश, सभी माताओं को किया नमन

मुंगेली । मातृ दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के महामंत्री एवं पूर्व जनपद सदस्य अशोक चंद्राकर ने जिले की समस्त माताओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समाज की सबसे बड़ी शक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि मां केवल परिवार की आधारशिला नहीं होती, बल्कि पूरे समाज को संस्कार, विचार और जीवन की दिशा देने वाली सबसे महत्वपूर्ण शक्ति होती हैं।

मातृ दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में अशोक चंद्राकर ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में मां का स्थान सर्वोच्च होता है। मां अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर परिस्थिति में त्याग और संघर्ष करती है। एक मां ही अपने बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन और मानवता का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में मां को देवी का स्वरूप माना गया है और यही कारण है कि हमारे समाज में मातृ शक्ति को विशेष सम्मान प्राप्त है।

अशोक चंद्राकर ने कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिवेश में माताओं की जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई हैं। परिवार, समाज और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने में माताएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, ममता और आशीर्वाद ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है।

उन्होंने मातृ दिवस के अवसर पर जिले की सभी माताओं को नमन करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि माताओं का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि हर दिन उनके प्रति आदर और कृतज्ञता का भाव होना चाहिए।

अशोक चंद्राकर ने अपने संदेश में युवाओं से भी अपील की कि वे अपने माता-पिता विशेषकर माताओं का सम्मान करें और उनके संघर्ष एवं त्याग को समझें। उन्होंने कहा कि जिस समाज में मातृ शक्ति का सम्मान होता है, वह समाज हमेशा प्रगतिशील और संस्कारित बनता है।

गौरतलब है कि अशोक चंद्राकर सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे बजरंग ट्रेडर्स मुंगेली के संचालक होने के साथ क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी सहभागिता निभाते हैं। मातृ दिवस पर उनके द्वारा जारी यह संदेश सोशल मीडिया में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!