ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 10 मई को मुंगेली दौरे पर, प्रशासन अलर्ट मोड में
दोपहर 3:30 बजे मुंगेली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, पुलिस ऑफिसर्स मेस हेलीपेड पर होगा आगमन
मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 10 मई 2026 रविवार को मुंगेली दौरा प्रस्तावित है। जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से मुंगेली जिले के पुलिस ऑफिसर्स मेस देवरी हेलीपेड पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन से रवाना होंगे। इसके बाद वे जशपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर में फरसाबहार क्षेत्र के जलेश्वर महादेव प्रांगण डोंगरिया (खरट्टा) में आयोजित “प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 2026” में सहभागिता करेंगे।
जशपुर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सीधे मुंगेली पहुंचेंगे। उनका आगमन दोपहर 3:30 बजे पुलिस ऑफिसर्स मेस देवरी स्थित हेलीपेड में होगा। यहां प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वागत की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग एवं संबंधित एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है। हालांकि मुंगेली प्रवास के दौरान उनके विस्तृत कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।



The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
