गैंजी गांव की बहू भगवती जायसवाल को मिली पीएचडी की उपाधि
“शशि प्रभा शास्त्री के उपन्यासों में सामाजिक यथार्थ” विषय पर किया शोध कार्य
मुंगेली । जिले के छोटे से गांव गैंजी की बहू Bhagwati (Ruchi) Jaiswal को हिन्दी विषय में पीएचडी डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है। Kalinga University द्वारा उन्हें यह उपाधि उनके शोध कार्य पूर्ण होने पर प्रदान की गई। उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
श्रीमती भगवती (रुचि) जायसवाल ने “शशि प्रभा शास्त्री के उपन्यासों में सामाजिक यथार्थ” विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया। उनके शोध निर्देशक Dr. Ajay Shukla रहे। शोध कार्य में उन्होंने साहित्य के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं और यथार्थ को विस्तार से प्रस्तुत किया है।
श्रीमती भगवती जायसवाल, 108 एम्बुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक Yashwant Jaiswal की पत्नी एवं ऐलाराम जायसवाल की पुत्रवधू हैं। उनकी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, साहित्य प्रेमियों, सामाजिक संगठनों, परिजनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ग्रामीण परिवेश से निकलकर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में मिली यह सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। लोगों का कहना है कि मेहनत और लगन से गांव की बेटियां और बहुएं भी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
