ग्राम कुधुरताल में 07 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

0
IMG_20260514_120620_615

मुंगेली । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त लोरमी की टीम ने थाना लालपुर अंतर्गत ग्राम कुधुरताल में कार्रवाई करते हुए उबारन लहरे के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया और आरोपी उबारन लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र तिवारी के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें आबकारी विभाग की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!