चकरभाठा की छात्रा हेमा साहू ने बढ़ाया जिले का मान, 10वीं बोर्ड में प्रदेश में हासिल किया आठवां स्थान

0
IMG_20260514_120726_876

मुंगेली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चकरभाठा की छात्रा हेमा साहू ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा कक्षा 10वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। हेमा साहू ने 97.88 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बताया जाता है कि वह बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं और लगातार पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आ रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। हेमा साहू की सफलता पर डॉ. रामकुमार साहू, विष्णु खांडे, लखन साहू एवं राजकुमार साहू सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि हेमा साहू भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!