तालनार और गुमा में गूंजा जन-जागरूकता का संदेश, कला जत्था की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

0
IMG-20260524-WA0812

नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को मिली शासकीय योजनाओं की जानकारी

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सुकमा जिला प्रशासन की अनूठी पहल, उमड़ा जनसैलाब

रायपुर । शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सुकमा जिला प्रशासन द्वारा निरंतर अभिनव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर  अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ  मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में, नीति आयोग के तत्वावधान में शनिवार को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत छिंदगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत तालनार और गुमा में विशेष जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। सूचना एवं प्रसारण के पारंपरिक और प्रभावशाली माध्यम कला जत्था के जरिए आयोजित इस कार्यक्रम ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

NTPC World Environment Day

सरल और सहज भाषा में योजनाओं का प्रचार-प्रसार अभियान के दौरान कला जत्था के स्थानीय कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, प्रेरक गीतों और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। इन आकर्षक और मनोरंजक प्रस्तुतियों के जरिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता बुनियादी आवश्यकता के महत्व को रेखांकित किया गया। रोजगार मूलक योजनाओं और शासन की अन्य जनहितकारी नीतियों की जानकारी ग्रामीणों को उनकी अपनी सरल व सहज भाषा में दी गई। इस जीवंत माध्यम का असर यह हुआ कि ग्रामीणों में शासकीय योजनाओं के प्रति गहरा कौतूहल और उत्साह देखा गया, तथा कई लोगों ने मौके पर ही योजनाओं का लाभ उठाने की इच्छा जताई।

चौपाल पर सीधा संवाद, जनभागीदारी ही विकास की ताकत इस अवसर पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद (इंटरैक्शन) किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी स्थानीय समस्याओं, आवश्यकताओं और मांगों की बारीकी से जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी समस्याओं का समय-सीमा के भीतर त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जनभागीदारी ही किसी भी क्षेत्र के स्थायी विकास की सबसे बड़ी ताकत है।

नियमित आयोजनों की उठी मांग कार्यक्रम के समापन पर कला जत्था की सामूहिक और ऊर्जावान सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे वनांचल परिवेश को उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। जिला प्रशासन की इस संवेदनशील और जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए तालनार और गुमा के ग्रामीणों ने मांग की कि अंदरूनी अंचलों में ऐसे सूचनाप्रद कार्यक्रमों का आयोजन नियमित रूप से किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!