तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर युवक की दर्दनाक मौत

0
Screenshot_20260527_122757

बेलसरी नाका के पास हुआ भीषण हादसा, बस जब्त कर चालक पर मामला दर्ज

तखतपुर। तखतपुर-बिलासपुर मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बेलसरी नाका के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

काम पर जाते समय हुआ हादसा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बृजकिशोर महादेवा (40 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बृजकिशोर रोजाना की तरह अपनी बाइक से काम पर जाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह तखतपुर-बिलासपुर मार्ग स्थित बेलसरी नाका के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही श्री साईं ट्रैवल्स की तेज रफ्तार बस क्रमांक CG 10 G 1167 ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस ने बस को लिया कब्जे में

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।

वहीं दुर्घटनाकारित बस को जब्त कर तखतपुर थाना लाया गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

परिवार में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तखतपुर-बिलासपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बसों और भारी वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बावजूद यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं कराया जा रहा।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मार्ग पर नियमित जांच, स्पीड कंट्रोल और यातायात निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!