छत्तीसगढ़ में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल : नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस अकादमी चंदखुरी के निदेशक बने रत्न लाल डांगी, अजय यादव को मिली नई जिम्मेदारी

0
wp-17624471917019115032307218212318.jpg

रायपुर । राज्य शासन ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक पुनर्गठन करते हुए दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के दायित्वों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा 06 नवंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार वर्तमान में विशेष पदस्थापना पर कार्यरत वरिष्ठ आईपीएस रत्न लाल डांगी (2003 बैच) को अब पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर की अधिसूचना के तहत निदेशक, नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस अकादमी, चंदखुरी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसी आदेश में अजय कुमार यादव (2004 बैच), जो पूर्व में पुलिस महानिरीक्षक (नारकोटिक्स) के पद पर पदस्थ थे, उन्हें निदेशक, नेताजी सुभाषचंद्र बोस पुलिस अकादमी, चंदखुरी से कार्यमुक्त करते हुए नई प्रशासनिक व्यवस्था में पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

राज्य शासन द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश गृह (पुलिस) विभाग के सचिव रिम शिवर गुপ্তा द्वारा छत्तीसगढ़ राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।

पदस्थापना आदेश की प्रतिलिपि भारत सरकार, राज्यपाल सचिवालय, मुख्य सचिव, गृह विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों को भेजी गई है, ताकि नवीन पदभार ग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण हो सके।

इस फेरबदल को प्रदेश में पुलिस प्रशासनिक संरचना को मजबूत और गतिशील बनाने की दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

देखिए आदेश 👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!