भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल, पुलिसकर्मियों और बिजली कर्मचारियों को बांटे छाता, गमछा और पानी बोतल

0
Screenshot_20260528_150635

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन मुंगेली का सराहनीय प्रयास, ड्यूटी में जुटे कर्मचारियों का बढ़ाया हौसला

मुंगेली। भीषण गर्मी और तेज लू के बीच आमजन की सेवा में लगातार जुटे पुलिसकर्मियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन मुंगेली द्वारा सराहनीय पहल की गई। संगठन की ओर से पुलिस कर्मियों एवं बिजली विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को छाता, गमछा और पानी की बोतलों का वितरण किया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि चाहे भीषण गर्मी हो या बरसात, पुलिसकर्मी और बिजली विभाग के कर्मचारी हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं। जब आम लोग अपने परिवार के साथ त्योहार और विशेष अवसर मनाते हैं, तब भी ये कर्मचारी अपनी ड्यूटी निभाते हुए समाज की सुरक्षा और सुविधाओं को बनाए रखने में लगे रहते हैं।

मुंगेली और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ते तापमान और लू की स्थिति को देखते हुए संगठन ने थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक (अ.जा.क.) थाना अ.जा.क. जिला मुंगेली तथा बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक सामग्री वितरित की।

कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह छोटा सा प्रयास उन कर्मचारियों के सम्मान और उत्साहवर्धन के लिए किया गया है, जो हर परिस्थिति में जनता के लिए खड़े रहते हैं। वहीं पुलिसकर्मियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने संगठन के इस मानवीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया यादव, जिला उपाध्यक्ष हरेश कुमार, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणुका ताम्रकार, जिला संयोजक श्रीमती वर्षा, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा सोनी, वरिष्ठ सचिव श्रीमती नम्रता, संगठन मंत्री श्रीमती रिमझिम यादव सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!