बेमेतरा से बड़ी खबर — पत्रकारों के खिलाफ झूठी शिकायत पर भड़के पत्रकार, रेस्ट हाउस से सिटी कोतवाली तक किया पैदल मार्च

0
IMG-20251111-WA1111.jpg

✍️ विनय सिंह, ब्यूरो बेमेतरा
बेमेतरा। जिले में पत्रकारों के खिलाफ की गई कथित झूठी शिकायत को लेकर बुधवार को बेमेतरा जिले के पत्रकारों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला रेस्ट हाउस से शुरू हुआ यह विरोध मार्च सिटी कोतवाली तक पहुँचा, जहाँ पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को ज्ञापन सौंपा।

पत्रकारों ने ज्ञापन में मांग की कि सरपंच संघ नवागढ़ द्वारा कुछ पत्रकारों के खिलाफ की गई शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, यदि यह शिकायत झूठी पाई जाती है, तो संबंधित आरोप लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

पत्रकारों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जिला स्तर पर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके पर जिले के विभिन्न प्रेस संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि पत्रकारों की साख को धूमिल करने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
1️⃣ रामकृष्ण साहू — पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा
2️⃣ दिनेश दुबे — सिटी प्रेस क्लब अध्यक्ष, बेमेतरा
3️⃣ जितेंद्र शुक्ला — श्रमजीवी पत्रकार संघ अध्यक्ष, बेमेतरा
पत्रकारों का यह एकजुट प्रदर्शन जिले में मीडिया की निष्पक्षता और गरिमा की रक्षा के लिए एक सशक्त संदेश माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!