NTPC World Environment Day

अमृत मिशन 2.0 के कार्य में लापरवाही, भारतनेट के तार काटकर ले जाने का आरोप

0
IMG-20260611-WA0348(1)

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय


मस्तूरी। अमृत मिशन 2.0 के तहत ग्राम पंचायत केवटाडीह टांगर से भरारी कटहा होते हुए नगर पंचायत मल्हार तक    पाइपलाइन निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान कार्य में लापरवाही  ठेकेदार का मामला सामने आया है। भारत सरकार की  महत्वाकांक्षी  योजना को धज्जियां उड़ाई जा रहा है डिजिटल इंडिया की अरबों रुपए खर्च कर रहे है मोदी जी अमृत मिशन 2.0 के ठेकेदार ने पाईप लाईन लगाया गया है जो जगह जगह का केवल को नुकसान पहुंचा दिया गया है क्षेत्र में कार्य कर रहे ठेकेदार भारतनेट के तारों को टुकड़ों में काट काट कर ट्रैक्टर में भरकर ले जाने का आरोप लगा है।
मीडिया कवरेज करने के दौरान वही पास में मुंशी से सवाल पूछे जाने पर गोल मोल जवाब दिया गया
ग्रामीणों के अनुसार, जल जीवन मिशन 2.0 के कार्य के दौरान सड़क किनारे मौजूद भारतनेट के केबल को काटकर ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा था। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर मामला प्रतीत होता है तथा पंचायतों में भारत नेट केबल नेटवर्क व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।
मजदूरों ने बताया कि तारों को इसलिए हटाया जा रहा है ताकि गाय-भैंस एवं अन्य मवेशी उनमें फंसकर घायल न हों।
जब कि कोई जानवर कैसे फंस सकता है जगह जगह टुकड़े टुकड़े मशीन से छती किया था मजदूरों का कहना था कि सुरक्षा की दृष्टि से तारों को हटाकर ले जाया जा रहा है।
हालांकि ग्रामीणों का सवाल है कि यदि तारों को हटाना आवश्यक था तो संबंधित विभाग एवं पंचायत को इसकी जानकारी देकर नियमानुसार कार्रवाई क्यों नहीं की गई। लोगों ने मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन 2.0 जैसी महत्वपूर्ण योजना के कार्यों में पारदर्शिता और नियमों का पालन होना चाहिए, ताकि विकास कार्यों के साथ-साथ अन्य सरकारी सुविधाओं एवं संपत्तियों को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!