NTPC World Environment Day

अमरकंटक के गुरुनानक गुरुद्वारा में लगेगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं रक्तदान शिविर ,विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम देगी सेवाएं

0
IMG-20260611-WA1459

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली/पवित्र नगरी अमरकंटक में जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है । उक्त शिविर 14 जून 26 दिन रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक गुरुद्वारा साहिब अमरकंटक परिसर में आयोजित होगा । शिविर का आयोजन श्री गुरुद्वारा सिख समिति , गुरुद्वारा साहिब अमरकंटक एवं वी वाय हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है ।

इस जनहितकारी आयोजन का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना , रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करना है । शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क परामर्श और जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी ।
विशेष रूप से महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मशीन द्वारा स्तन कैंसर जांच (मैमोग्राफी) की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध रहेगी । इसके साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा जिससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदायी रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग मिल सके ।

शिविर में आने वाले मरीजों के लिए ब्लड टेस्ट , चश्मा एवं आवश्यक दवाइयों की निःशुल्क व्यवस्था भी की गई है । आयोजकों के अनुसार शिविर में ट्रॉमा एवं अस्थि रोग , जनरल सर्जरी , कैंसर रोग , हृदय रोग , छाती रोग , फिजियोथेरेपी , चर्म रोग , पेट रोग , स्त्री रोग , बाल एवं शिशु रोग तथा नेत्र रोग सहित विभिन्न विभागों के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे ।

वी वाय हॉस्पिटल रायपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार संबंधी परामर्श प्रदान करेगी । इससे अमरकंटक एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी तथा उन्हें अपने क्षेत्र में ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा ।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने एवं रक्तदान जैसे महादान में सहभागी बनने की अपील की है । समिति का कहना है कि “रक्तदान महादान है, आपका एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता है ।”

शिविर में आने वाले सभी मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था भी रहेगी । पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए सरदार विनय सिंह से मोबाइल नंबर 72518 44950 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!