कथावाचक की आपत्तिजनक टिप्पणी पर सतनामी समाज आक्रोशित — थाना पचपेड़ी में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग

0
IMG-20251113-WA0667.jpg

रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय बिलासपुर

पचपेड़ी (जिला बिलासपुर) । कथावाचक आयुष्वी बैनर्जी द्वारा सतनामी समाज के प्रति की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर समाज के लोगों में गहरा आक्रोश है। इस घटना के विरोध में सतनामी समाज तहसील पचपेड़ी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने थाना पचपेड़ी पहुंचकर आवेदन सौंपा और कथावाचक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

आवेदन में कहा गया है कि कथावाचक द्वारा सतनामी समाज के संबंध में अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे पूरे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाजजनों ने कहा कि कथावाचक के वक्तव्य का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर समाज के लोग आक्रोशित हैं।

समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की है कि इस मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी समाज विशेष की आस्था या सम्मान के साथ खिलवाड़ न कर सके।

इस संबंध में थाना प्रभारी पचपेड़ी को दिए गए आवेदन की प्रतियां जिला कलेक्टर बिलासपुर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी, और तहसील कार्यालय पचपेड़ी को भी प्रेषित की गई हैं।

आवेदन पर सतनामी समाज तहसील पचपेड़ी के कई पदाधिकारियों —
सुरतानदास मानिकपुरी, अरुण साहू, किरण साहू, अखिलेश सोनवानी सहित अन्य समाजजनों के हस्ताक्षर हैं।

समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को विवश होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

error: Content is protected !!