रायपुर में अवैध व्यवसायिक भवन पर चला बुलडोजर

0
Screenshot_20260708_160746

कुशालपुर रिंग रोड-1 में बिना अनुमति बने जी+1 कॉमर्शियल भवन को नगर निगम ने नोटिस देकर तोड़ा

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में नगर निगम जोन क्रमांक-5 की नगर निवेश विभाग की टीम ने कुशालपुर रिंग रोड-1 स्थित बिना अनुमति निर्मित एक व्यवसायिक भवन पर कार्रवाई करते हुए उसे जेसीबी मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल रहा।

नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। जांच में पाया गया कि सुनील खंडेलवाल द्वारा लगभग 1500 वर्गफुट भूमि पर बिना वैध अनुमति के जी+1 (ग्राउंड प्लस वन) व्यवसायिक भवन का निर्माण कराया गया था, जो नगर निगम के भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन था।

नगर निगम की टीम ने नियमानुसार पहले संबंधित निर्माणकर्ता को नोटिस जारी किया। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने पर जोन-5 के जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के मार्गदर्शन में अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई।

NTPC World Environment Day

कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता लाल महेंद्र प्रताप सिंह, उप अभियंता (नगर निवेश) टिकेंद्र चंद्राकर, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध रूप से निर्मित भवन के हिस्सों को तोड़ा गया।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में बिना स्वीकृति कराए भवन निर्माण करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नगर निगम से आवश्यक अनुमति अवश्य प्राप्त करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!