एसपी विजय पाण्डेय ने दी पुलिसिंग व्यवस्था मजबूत करने पर जोर
निरीक्षक भास्कर शर्मा को सौंपी दोहरी जिम्मेदारी
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
जांजगीर चाम्पा – जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आज तबादला आदेश जारी करते हुये जिले के चार पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक भास्कर शर्मा को अकलतरा थाना प्रभारी के साथ ही प्रभारी सायबर सेल की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। पुलिस विभाग में थाना प्रभारियों की भूमिका कानून व्यवस्था बनाये रखने , अपराध नियंत्रण और आम जनता की शिकायतों के त्वरित निराकरण में महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में नई जिम्मेदारी के साथ भास्कर शर्मा के सामने क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग की चुनौती होगी।

वहीं उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान को चौकी नैला से थाना अकलतरा , प्रधान आरक्षक विष्णु प्रसाद कश्यप रक्षित केन्द्र जांजगीर को पुलिस सहायता केन्द्र करही – थाना बिर्रा और आरक्षक चिरंजीव कुमार कमलेश को चौकी पंतोरा से सायबर थाना स्थानांतरित किया गया है। पुलिस कप्तान की ओर से किये गये इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाये रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद संबंधित पुलिसकर्मी जल्द ही अपने नये पदस्थापना स्थल पर कार्यभार सम्हालेंगे। पुलिस कप्तान का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण , जनता की सुरक्षा और बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिये प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम लगातार उठाये जाते रहेंगे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

