BJMTUC में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, रमेशचन्द्र कैवर्त्य बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त सचिव
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
बिलासपुर/मस्तूरी । भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) ने संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिक हितों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं। राष्ट्रीय समिति के निर्णय के तहत मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के बसंतपुर निवासी समाजसेवी रमेशचन्द्र कैवर्त्य को छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें ऑल इंडिया कैजुअल एंड कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स यूनियन सेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार यह निर्णय प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र रामटेके की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष हनुमंत साहु की सहमति से लिया गया। नियुक्ति आदेश प्रदेश महासचिव बृजेश कुमार पाण्डेय द्वारा जारी किया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

संगठन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रमेशचन्द्र कैवर्त्य आगामी आदेश तक संगठन द्वारा सौंपे गए सभी दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व, सामाजिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से श्रमिकों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा श्रमिक कल्याण से जुड़े कार्यों को नई गति मिलेगी।
नियुक्ति की घोषणा के बाद भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं ने रमेशचन्द्र कैवर्त्य को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।


The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

