एक शिकायत पर कई माह से खराब ट्रांसफार्मर हुआ दुरुस्त, 150 उपभोक्ताओं को मिली बिजली की सुविधा
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से मिली बड़ी राहत
रायपुर । प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 इस दिशा में एक प्रभावी मंच के रूप में स्थापित हुई है, जहां दर्ज शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। शासन की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों के लिए भरोसे का मंच बन रही है। दंतेवाड़ा जिले के ग्राम हीरानार के तेलगा पारा, वार्ड क्रमांक-3 के ग्रामीणों को भी इस हेल्पलाइन के माध्यम से बड़ी राहत मिली। यहां कई माह से खराब पड़े विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण लगभग 150 उपभोक्ता बिजली की समस्या से परेशान थे। ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों के घरेलू काम, बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और रोजमर्रा की अन्य जरूरतें प्रभावित हो रही थीं। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिल सकी।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज की शिकायत ग्राम हीरानार निवासी श्री लखन यादव ने सबसे पहले विद्युत वितरण कार्यालय में ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत दर्ज कराई। समस्या का समय पर समाधान नहीं होने पर उन्होंने गूगल के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 की जानकारी प्राप्त की और मई 2026 में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर खराब ट्रांसफार्मर का निरीक्षण कराया। इसके बाद ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।
150 उपभोक्ताओं को मिली राहत ट्रांसफार्मर दुरुस्त होने के बाद तेलगा पारा क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। इससे लगभग 150 उपभोक्ताओं को राहत मिली और उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ। बिजली बहाल होने से ग्रामीणों की दैनिक दिनचर्या फिर से सामान्य हो गई। शिकायतकर्ता श्री लखन यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से समस्या के त्वरित समाधान पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन और जनता के बीच विश्वास की मजबूत कड़ी के रूप में कार्य कर रही है। इसके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज कराकर उनके समाधान की दिशा में त्वरित कार्रवाई प्राप्त कर रहे हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

