नक्सली नेता को रोल मॉडल बताना कांग्रेस की सोच को उजागर करता है –
दीनानाथ केशरवानी

0
IMG-20260716-WA0534

मुंगेली । भारतीय जनता पार्टी जिला मुंगेली जिलाध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा कथित रूप से नक्सली नेता हिड़मा को “रोल मॉडल” बताए जाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, आपत्तिजनक और देश के वीर सुरक्षा बलों के शौर्य एवं बलिदान का अपमान है।

दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि जिन नक्सलियों ने वर्षों तक निर्दोष नागरिकों, आदिवासियों एवं सुरक्षा बलों के जवानों की हत्या कर क्षेत्र में भय और हिंसा का वातावरण बनाया, ऐसे व्यक्ति को आदर्श बताना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता। इस प्रकार का बयान कांग्रेस की मानसिकता और उसकी नक्सलवाद के प्रति नरम सोच को उजागर करता है।

NTPC World Environment Day

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही हैं। ऐसे समय में इस प्रकार के बयान समाज में भ्रम फैलाने वाले हैं और इनकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है।

दीनानाथ केशरवानी ने कांग्रेस से इस बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने तथा विधायक अटल श्रीवास्तव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रहित, सुरक्षा बलों के सम्मान और नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के पक्ष में खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!