सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु नियमों में संशोधन की मांग, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से मिला प्रतिनिधिमंडल

0
Screenshot_20260717_201652

रायपुर । गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष कृष्णकुमार नवरंग के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा परिसर में माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से सौजन्य भेंट कर अनुकंपा नियुक्ति नियमों में आवश्यक संशोधन की मांग रखी।

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान में शासकीय सेवा के दौरान दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सहायक ग्रेड-3, भृत्य तथा सहायक शिक्षक के पदों पर नियुक्ति का प्रावधान है। किंतु सहायक शिक्षक पद की शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अर्हताएं अपेक्षाकृत जटिल होने के कारण अनेक पात्र आश्रित इस पद पर नियुक्ति प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं और विवश होकर भृत्य के पद पर नियुक्ति स्वीकार करनी पड़ती है।

NTPC World Environment Day

संगठन ने मांग की कि चूंकि सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के भर्ती नियमों में केवल विज्ञान विषय के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना ही आवश्यक योग्यता निर्धारित है, इसलिए अनुकंपा नियुक्ति नियमों में संशोधन कर आश्रितों को इस पद पर भी नियुक्ति प्रदान करने का प्रावधान किया जाए। इससे दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध होगा तथा उनकी आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुना और इस विषय का परीक्षण कर नियमों में आवश्यक संशोधन की दिशा में सकारात्मक एवं ठोस पहल करने का आश्वासन दिया।

गवर्नमेंट एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ ने आशा व्यक्त की है कि राज्य सरकार शीघ्र ही अनुकंपा नियुक्ति नियमों में संशोधन कर पात्र आश्रितों को सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के पद पर नियुक्ति का अवसर प्रदान करेगी प्रतिनिधि मंडल में महिला प्रकोष्ठ की संगीता पाटले ,अंजू लता टंडन , प्रवक्ता नरेंद्र जांगड़े बसंत बंजारे ,एवन बंजारे ,भीमसेन मनहरे ,चंद्र शेखर घृतलहरे ,सनत बंजारे ,विजय मरखंडे ,डोम प्रसाद कश्यप ,बसंत जांगड़े शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!