छत्तीसगढ़ महतारी व कांग्रेस नेताओं की तस्वीरें कचरे में मिलने से कांग्रेस में आक्रोश

0

लोरमी । लोरमी नगर पालिका क्षेत्र के पंजाबी गली में छत्तीसगढ़ महतारी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

Screenshot_20260720_160849

लोरमी । लोरमी नगर पालिका क्षेत्र के पंजाबी गली में छत्तीसगढ़ महतारी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया की तस्वीरें कथित रूप से कचरे के ढेर में मिलने की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। घटना को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के महामंत्री अशोक चंद्राकर ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की अस्मिता और जनभावनाओं से जुड़ा गंभीर मामला बताया है।

मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी नगर पालिका के पंजाबी गली क्षेत्र में कुछ तस्वीरें कचरे के ढेर में पड़ी मिलीं। इनमें छत्तीसगढ़ महतारी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया की तस्वीरें होने का दावा किया जा रहा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी।

“यह केवल तस्वीरों का नहीं, छत्तीसगढ़ के सम्मान का अपमान” : अशोक चंद्राकर

NTPC World Environment Day

जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के महामंत्री अशोक चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी प्रदेश की अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान का प्रतीक हैं। उनके साथ प्रदेश के जनप्रतिनिधियों की तस्वीरों का इस प्रकार कचरे में मिलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यदि किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर यह कृत्य किया है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह केवल तस्वीरों का अपमान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहां के किसानों, आदिवासियों और प्रदेशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य है।

सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दोषियों की पहचान करने की मांग

अशोक चंद्राकर ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की तत्काल जांच कर दोषियों की पहचान की जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की अपेक्षा जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए।

24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

अशोक चंद्राकर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए, वहीं स्थानीय लोगों का भी मानना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की घटनाओं की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के कारणों और जिम्मेदार व्यक्तियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

https://www.facebook.com/share/1YmLnBDpwF/?mibextid=wwXIfr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!