सब्जी की खेती कर शीतला स्व-सहायता समूह ने कमाए दो लाख रुपये
अमलीडीह की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर हो रही अग्रसर, बढ़ा आत्मविश्वास
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा स्व-सहायता समूहों को आजीविका गतिविधियों से जोड़ने, तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने तथा बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेली जिले के ग्राम अमलीडीह की शीतला स्व-सहायता समूह ने सामूहिक मेहनत और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की है।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती मंजू साहू ने बताया कि समूह की महिलाओं ने सामूहिक रूप से ककड़ी सहित विभिन्न मौसमी सब्जियों का उत्पादन किया। बेहतर योजना, नियमित देखभाल और समय पर विपणन के कारण समूह को लगभग डेढ़ लाख से दो लाख रुपये तक की आय प्राप्त हुई। इस सफलता से समूह की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। श्रीमती मंजू साहू ने बताया कि पहले महिलाएं केवल पारंपरिक खेती तक सीमित थीं, लेकिन स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने सब्जी उत्पादन को आय का प्रभावी माध्यम बनाया। आज समूह की महिलाएं खेती के साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि सब्जी उत्पादन से होने वाली अतिरिक्त आय का उपयोग परिवार की आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा और कृषि गतिविधियों के विस्तार में कर रही हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

