सेवा सेतु के माध्यम से हिमांशु देवांगन का बना विवाह प्रमाण पत्र
441 डिजिटल सेवाओं से आमजनों को मिल रही त्वरित, पारदर्शी और सुविधाजनक शासकीय सेवाएं
रायपुर । राज्य शासन द्वारा नागरिक सेवाओं को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने की दिशा में शुरू की गई सेवा-सेतु केंद्रों के माध्यम से आमजनों को आसानी से डिजीटल सुविधाएं प्राप्त हो रही है। अब सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं रह गई है। एक ही स्थान पर सैकड़ों शासकीय सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय, श्रम और धन तीनों की बचत हो रही है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय स्थित दाउपारा के हिमांशु देवांगन को विवाह प्रमाण पत्र सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से सरल एवं त्वरित प्रक्रिया के तहत जारी किया गया। समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें विभिन्न शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों में सुविधा मिली। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जबकि अब सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से पूरी प्रक्रिया बेहद आसान और पारदर्शी हो गई है।

हिमांशु देवांगन ने सेवा सेतु की सुविधा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की यह पहल आम नागरिकों के समय, श्रम और धनकृतीनों की बचत कर रही है। उन्होंने इसके लिए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने प्रदेश में संचालित लोक सेवा केंद्रों का उन्नयन कर उन्हें सेवा सेतु केंद्र के रूप में विकसित किया है। पहले जहां इन केंद्रों के माध्यम से 73 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं, वहीं अब 441 डिजिटल सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें विभिन्न प्रमाण पत्र, पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित सेवाएं तथा अनेक नागरिक सुविधाएं शामिल हैं। सेवा सेतु की इस नई व्यवस्था से शासन की सेवाएं गांव-गांव तक अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.

