प्रेस संत शिरोमणि गुरु रविदास बाबा जी मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजयुमो रायपुर जिले द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित

0
IMG-20260729-WA1787

रायपुर, छत्तीसगढ़ । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) रायपुर जिले द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास बाबा जी मंदिर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा के महत्व को स्मरण करते हुए गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर समाज में ज्ञान, संस्कार एवं आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गुरु हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं, जिनके ज्ञान और आशीर्वाद से व्यक्ति जीवन में सफलता एवं सही दिशा प्राप्त करता है।

NTPC World Environment Day

भाजयुमो रायपुर जिला अध्यक्ष अर्पित सूर्यवंशी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो हमें अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी युवाओं से भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजयुमो के पदाधिकारी जिला महामंत्री शंकर साहू उपाध्यक्ष राजन शर्मा मंत्री सत्यम पाण्डेय कार्यालय मंत्री भरत कुंडे मंडल योगेश साहु युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम पाण्डेय, मालिक राम साहु , जगदीश कुरर्रे , रूपा कुर्रे , द्रोपती वर्मा , संतोष वर्मा , खेमलाल साहु, धनेश साहु , साहु साहु , निरंजन वर्मा , संतोष राव , रोशन देवांगनकार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास बाबा जी के चरणों में नमन कर समाज में समरसता, सद्भाव और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel

Latest News

error: Content is protected !!