लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
IMG-20260801-WA1430

मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के मार्गदर्शन तथा उपाध्यक्ष जलेश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में तिलक के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि वे महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, समाज सुधारक और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक थे। उनका प्रसिद्ध उद्घोष “स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा” आज भी देशवासियों को राष्ट्रसेवा और आत्मसम्मान की प्रेरणा देता है।

वक्ताओं ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने के साथ-साथ राष्ट्रीय चेतना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1 अगस्त 1920 को उनके निधन के बाद भी उनके विचार देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

NTPC World Environment Day

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने और देशहित एवं समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जलेश यादव, संजय जायसवाल, पूर्व पार्षद नौशाद खान, दादू मल्हा, राजेंद्र यादव, राम तरलेजा, भूपेंद्र देवांगन, राजा मणिक, नामदेव बंजारे, कमल जांगड़े, टीपू खान, भुवन यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
error: Content is protected !!