भाजपा की कार्यसंस्कृति में जनसेवा सर्वोपरि, सहयोग केंद्र में तोखन साहू ने सुनीं जनता की बातें
रायपुर । भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सहयोग केंद्र में आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने प्रदेशभर से आए नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं एवं क्षेत्र से जुड़े विषय राज्यमंत्री श्री साहू के समक्ष रखे। उन्होंने सहजता और धैर्य के साथ सभी की बातें सुनीं तथा संबंधित विषयों के समाधान के लिए आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।

श्री साहू ने कहा कि भाजपा की राजनीति सेवा, संगठन और जनविश्वास पर आधारित है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के संकल्प को साकार करते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की ताकत हैं और जनता हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी। सहयोग केंद्र के माध्यम से संगठन और सरकार के बीच निरंतर संवाद कायम रखते हुए जनसमस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री श्री नवीन मारकंडे एवं सहयोग केंद्र के प्रभारी डॉ. सच्चिदानंद उपासने सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
