पचपेड़ी में अवैध हथियार के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज…
रिपोर्टर ✒️ रूपचंद रॉय
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज

बिलासपुर । पचपेड़ी थाना क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद करने का दावा किया है। मामले में थाना पचपेड़ी में अपराध क्रमांक 262/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार जिले में अवैध हथियार रखकर लोगों को डराने-धमकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को दिए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
पुलिस को 2 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि पचपेड़ी निवासी एक युवक अवैध हथियार लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान रोहित पाटले (21), पिता जगनू पाटले, निवासी पचपेड़ी, थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद किया गया।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पचपेड़ी में अपराध क्रमांक 262/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
थाना प्रभारी कमला पूसाम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र में अवैध हथियार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

The News Related To The News Engaged In The www.apnachhattisgarh.com Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
